अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, फूंका पुतला

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के मामले में आज कांग्रेसियों ने अजमेर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच पुतला फूंका।
अजमेर कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी भवन के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया और हाथ में तिरंगा झंडा थामे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुतला फूंका। कमोबेश सभी का यह कहना रहा कि भाजपा नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का काम किया है जो लोकतंत्र की हत्या है।
कांग्रेसियों ने दावा किया कि 2024 राहुल गांधी का समय होगा और कांग्रेसजन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक जन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम द्रौपदी कोली, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता सहित अनेक कांग्रेसजन, पार्षद व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The post अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, फूंका पुतला appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/congress-workers-stage-protest-in-ajmer-burnt-effigies-of-pm-modi/
Comments
Post a Comment