अजमेर में नवसंवत्सर की पूर्व संध्या दीप जलाए, महेन्द्र तंवर का अभिनंदन

अजमेर। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर माली सैनी समाज की विभिन्न संस्थाों के प्रतिनिधियों ने अजमेर क्लब के समीप स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर दीपक जलाए साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से जन अभियोग निराकरण विभाग के सदस्य मनोनीत किए गए महेन्द्र तंवर का अभिनंदन किया।

मंगलवार शाम नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के समक्ष समाज के गणमान्जनों ने दीपदान किया। हाल ही में जन अभियोग निराकरण विभाग के सदस्य मनोनीत किए गए माली समाज के महेद्र तंवर का माला पहनाकर तथा साफा बांधकर समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अजमेर के समस्त माली सैनी समाज के संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर माली सेना शहर अध्यक्ष हेमराज खारोलिया, जिला महिला अध्यक्ष पूनम तंवर, समाजसेवी प्रदीप चौहान, गणतांत्रिक समाज संगठन की समन्वयक नेहा आलुदीया, सबगुरु न्यूज के संपादक विजय सिंह मौर्य, एडवोकेट बबिता टाक, प्रमोद भाटी, गणेश टांक, प्रदीप कच्छावा, चन्द शेखर मौर्य, धर्मेंद्र टांक, जितेन्द्र भाटी, नेहा अलुदिया, धर्मेन्द्र तंवर, बाल किशन कच्छावा समेत समाज के लोगों ने नवसंवत्सर की ​अग्रिम शुभकामनाएं दी।

The post अजमेर में नवसंवत्सर की पूर्व संध्या दीप जलाए, महेन्द्र तंवर का अभिनंदन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/deep-daan-on-eve-of-nev-samvatsar-in-ajmer-congratulations-to-mahendra-tanwar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे