अजमेर के माता मंदिरों में दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं का तांता

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में बुधवार को दुर्गाष्टमी का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। शक्तिपीठों पर विशेष अनुष्ठान हुए एवं घरों में पूजा अर्चना की गई।

चैत्र नवरात्र में अजमेर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विशेष पूजा, आराधना अनुष्ठान किए गए। चामुडा माता, नौसर माता व अंबे माता मंदिर आदि में सवेरे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पुष्कर घाटी स्थित नौसर माता मंदिर में श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। बजरंगगढ स्थित अंबे माता मंदिर में अष्टमी पर सामान्य से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए। चामुंडा माता मंदिर पर भोजन प्रसादी का सिलसिला दिनभर चला तथा रात को जागरण की गूंज सुनलाई पडती रही।

The post अजमेर के माता मंदिरों में दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं का तांता appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/devotees-crowd-on-durgashtami-in-mata-temples-of-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे