भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के वार्षिक चुनाव संपन्न

अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के वार्षिक चुनाव प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक रामचंद्र शर्मा व शाखा संरक्षक सतीश बंसल के सान्निध्य व मार्गदर्शन में संपन्न हुए।

सर्व सहमति से अशोक टांक को अजयमेरू शाखा अध्यक्ष, ब्रिजेश माथुर सचिव व रमेश चन्द सैन कोषाध्यक्ष, महिला प्रमुख डाक्टर नेहा भाटी को निर्विरोध चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि परिषद् द्वारा अपने पांच सूत्र सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एंव सर्मपण के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु सेवा एवं सस्कार के कार्यक्रम किये जाते है।

शाखा संरक्षक सतीश बंसल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत मे सेवा के कार्य करने वाली अनेक संस्थाए हैं परन्तु सेवा के साथ व्यक्तियों में संस्कार देने का कार्य परिषद् करती है। आज के समय में राष्ट्र की सबसे बडी आवश्यकता उसका संस्कारित युवा वर्ग है जो देश के सर्वागींण विकास में अपना सर्वस्व योगदान दें।

अनुपम गोयल ने परिषद् के पांच सूत्रों के आधार पर कार्य करने व सम्पूर्ण समाज की सेवा करने का भाव जाग्रत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान करना होना चाहिए, तभी हम अपने उद्देश्य में सफल होंगे।

इस अवसर पर सोमरत्न आर्य, पूर्व शाखा अध्यक्ष हनुमान गर्ग श्रीया, विनय गुप्ता, डाक्टर राघव शर्मा, कमलेश जैन, पंकज गर्ग, राकेश गोयल, संदीप मुंदड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के वार्षिक चुनाव संपन्न appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/bharat-vikas-parishad-ajaymeru-branch-annual-elections-concluded/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे