धूमधाम से मनाई जाएगी ज्योतिबा फुले जयंती, विशाल वाहन रैली निकलेगी

अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रेल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर विशाल रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ज्योतिबा फुले जयंती को भव्यता प्रदान करने के लिए रविवार को नसीराबाद रोड स्थित मनुहार गार्डन में भामाशाह त्रिलोकचंद इंदौरा की अध्यक्षता में माली सैनी समाज की विभिन्न संस्थाओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के जिलाध्यक्ष पूनम चंद मारोठिया ने बीते साल रैली आयोजन समेत अन्य मदों में हुए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस बार रैली तथा अन्य कार्यक्रमों को विशाल पैमाने पर आयोजित किए जाने के लिए समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

महेश चौहान व सतीश सैनी ने समाज बंधुओं से आग्रह किया कि फुले जयंती के दिन दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रमों में शिरकत करें तथा कर्मचारी आधे दिन का अवकाश लेकर समाज के काम में बढचढकर हिस्सा लें।

इस बार वाहन रैली की जिम्मेदारी दिलावर चौहान ने लेते हुए कहा कि समाज के युवा रैली को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेंगे। राजेश भाटी, घीसूलाल, गढवाल, सेवाराम चौहान आदि ने रैली के जगह जगह स्वाागत की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। एडवोकेट बबीता टांक, रानू सांखला, भावना भाटी ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मेवालाल जादम, हेमराज सिसोदिया, गोपी किषन जादम, गणेश टांक, रजनीश चौहान, चंद्रकांत सैनी, हेमेन्द्र सिंगोदिया, हेमराज खारोलिया, सोहन तूनवाल, रवि कछावा, धर्मेन्द्र चौहान, मनीष मारोठिया, अमित चौहान, हनीश मारोठिया, रवि उबाणा, महेन्द्र तंवर, विजय मौर्य समेत समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे।

The post धूमधाम से मनाई जाएगी ज्योतिबा फुले जयंती, विशाल वाहन रैली निकलेगी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/mahatma-jyotiba-phule-birth-anniversary-to-celebrate-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे