पुष्कर : डेसर्ट नाइट रिसोर्ट में रेव पार्टी पर दबिश, 37 अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की पुष्कर थाना क्षेत्र में चावडिया ग्राम में पुलिस ने डेसर्ट नाइट रिसोर्ट में रेव पार्टी पर दबिश देकर 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी डॉ. रवीश कुमार सांवरिया ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही में ड्रग्स एवं बीयर का सेवन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाने एवं शांति भंग करने के आरोप में आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों से गांजा पीने की सामग्री के उपकरण के अलावा 63 बोतल बीयर, 6 साउंड सिस्टम एवं 24 एलईडी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से रेव पार्टी आयोजित की गई थी जिसमें कर्कश आवाज में गाने चलाकर शराब, बीयर के साथ स्त्री पुरुषों को अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में चार आरोपियों डलमस जेम्स व डोनाल्ड जेम्स निवासी झोटवाड़ा जयपुर, अक्षय जैन निवासी श्याम नगर थाना जयपुर तथा आर्नाेल्ड डिखोटा निवासी पुलिस थाना कांदीवली वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार किया गया।

The post पुष्कर : डेसर्ट नाइट रिसोर्ट में रेव पार्टी पर दबिश, 37 अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rave-party-raided-at-desert-night-resort-37-arrested-in-pushkar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे