अजमेर : रूपनगढ थाने के दो पुुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड में रूपनगढ़ थाने में दो पुलिस कार्मिकों के कोरोना संक्रमित होने के बाद थाने में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाने के दो पुलिस कर्मियों की आज मिली कोरोन रिपोर्ट पोजीटिव आनेे के बाद थाने को खाली करा कर सैनेटाइज कराया गया। थाने के सभी पुलिस कार्मिकों की सैम्पलिंग कराई जा रही है। खास बात यह है कि दोनों पुलिस कर्मी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, बावजूद इसके वे संक्रमित हुए हैं।

रेवेन्यू बोर्ड  में 11 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित

अजमेर स्थित राजस्थान राजस्व मंडल में भी कल तक कुल ग्यारह अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं जिनमें एक मंडल के सदस्य भी शामिल हैं। कोरोना का मंडल में बढ़ता असर राजस्व अभिभाषक संघ के लिए भी चिंता पैदा कर चुका है। संघ ने मंडल परिसर को नगर निगम के जरिए सैनेटाइज कराया है और सोमवार को समस्त कार्मिकों और वकीलों की कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा।

The post अजमेर : रूपनगढ थाने के दो पुुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-two-cop-of-roopangarh-police-station-tests-positive-for-covid-19/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे