अजमेर में एक बैंक उपप्रबंधक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में आज एक बैंक उपप्रबंधक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना अधिकारी हेमराज ने बताया कि थाना क्षेत्र के माखुपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक अभिजीत झा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि बैंक में उपप्रबंधक हेमंत कुमार वर्मा ने ग्राहकों के पैसों को अपने मिलने वालों के खाते में स्थानांतरित कर दिया।

रिपोर्ट में बताया गया कि यह राशि करीब नौ लाख रुपए है। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

The post अजमेर में एक बैंक उपप्रबंधक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/sbi-bank-makhupura-indestate-branch-deputy-manager-booked-for-fraud-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे