अजमेर संभाग में मिले 1274 नए कोरोना संक्रमित

अजमेर। राजस्थान के अजमेर संभाग में गत चैबीस घंटे के अंदर नये 1274 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चारों जिलों से एक. एक मौत भी दर्ज की गई है।
संभाग के भीलवाड़ा से सबसे ज्यादा 475, अजमेर से 439, नागौर से 185, तथा टोंक से 175 नये संक्रमित मरीज निकले हैं। अजमेर में शहर के अलावा ब्यावर से 71 तथा पुष्कर से 50 मरीजों की पुष्टि हुई है।
अजमेर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने आज कोरोना जागरूकता हेतु अजमेर में पुलिस का फ्लैग मार्च कराया। फ्लैग मार्च को पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने पटेल मैदान से रवाना किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शर्मा ने मीडिया से कहा कि जन अनुशासन पखवाड़ा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है।
The post अजमेर संभाग में मिले 1274 नए कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-ajmer-division-records-1274-fresh-corona-cases/
Comments
Post a Comment