राजस्थान में कोरोना के 14468 नए मामले, 59 संक्रमितों की मौत
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 14 हजार 468 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर चार लाख 67 हजार 875 हो गई वहीं 59 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा तीन हजार 389 पहुंच गया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 2317 नए मामले राजधानी जयपुर में सामने आए हैं जबकि जोधपुर में 1921, कोटा में 1126, उदयपुर में 1215, अलवर में 756, अजमेर में 623, भीलवाड़ा में 602 एवं बीकानेर में 634 में नए मरीज मिले।
इसके अलावा अजमेर में 623,बांसवाडा में 235, बारां में 292, बाड़मेर में 333, भरतपुर में 132, बूंदी में 127, चित्तौडगढ़ में 270, चूरू में 350, दौसा में 301, धौलपुर में 148, डूंगरपुर में 287, श्रीगंगानगर में 160, हनुमानगढ़ में 127, जैसलमेर में 106, जालोर में 115, झालावाड़ में 149, झुंझुनूं में 49, करौली में 164, नागौर में 168, पाली में 345, प्रतापगढ़ में 85, राजसमंद में 306, सवाई माधोपुर में 133, सीकर में 395, सिरोही में 281, टोंक में 216 नये मामले सामने आए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख सात हजार 157 हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में जयपुर में 11, जोधपुर में 10, कोटा में छह, उदयपुर में पांच, बीकानेर एवं चित्तौड़गढ में तीन-तीन, नागौर, भरतपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, झालावाड़ एवं सीकर में दो-दो, सिरोही, अजमेर, अलवर, बारां, बाड़मेर, डूंगरपुर व जालोर में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।
The post राजस्थान में कोरोना के 14468 नए मामले, 59 संक्रमितों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-14468-fresh-corona-cases-59-deaths/
Comments
Post a Comment