राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 11967 नए मामले, 53 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप बढ जाने से सोमवार को इसके नए मामलों की संख्या बढकर लगभग बारह हजार पहुंच गई वही इससे 53 लोगों की और मौत हो गई।
चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 967 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में इसके मरीजो की संख्या भी बढकर चार लाख 26 हजार 584 पहुंच गई। हालांकि अब तक तीन लाख 46 हजार 739 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य में इससे पिछले 24 घंटों मे 53 लोगों की जान चली गई। जिससेे कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकर 3204 हो गई।
नए मामलो में सर्वाधिक 2011 राजधानी जयपुर में सामने आए जबकि जोधपुर में 1641, कोटा मे 1307, उदयपुर में 702, अलवर में 701, भीलवाडा में 550, अजमेर में 403 एवं बीकानेर में 401 नए संक्रमित मिले। राज्य के 30 जिलों में 100 से अधिक नए मामले सामने आए। राज्य में नए मामलों से सक्रिय मरीजों की संख्या बढकर 76 हजार 641 पहुंच गई।
राज्य में अब तक 78 लाख 26 लोगों की जांच की गई। कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य में सोमवार सुबह पांच बजे से आगामी तीन मई तक वीकेंड कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू रखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है।
The post राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 11967 नए मामले, 53 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-11967-fresh-corona-cases-53-deaths/
Comments
Post a Comment