अजमेर में बीते 24 घंटे में मिले 623 नए कोरोना संक्रमित

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में पिछले 24 घंटों में 623 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले 10 दिनों की अपेक्षा कल कम संक्रमित मिले, जिसके चलते कुछ संतोष देखा गया, लेकिन आज संख्या उछाल मारकर दुगुनी के नजदीक पहुंच गई।

अजमेर कलक्टर ने आज ब्यावर का दौरा कर वहां की व्यवस्था को परखा तो अजमेर नगर निगम की ओर से जागरूकता के लिए आटो रिक्शा रैली शहर में निकाली गई। निगम ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों को सीज करने एवं कई जगह चालान किए। जिले के केकड़ी में भी पुलिस ने बेवजह घरों से निकल रहे लोगों पर सख्ती की। हालांकि जन अनुशासन पखवाड़े के चलते अजमेर की सड़कें वीरान नजर आईं।

The post अजमेर में बीते 24 घंटे में मिले 623 नए कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-ajmer-records-623-fresh-corona-cases/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे