भीलवाडा में दो कांस्टेबल की हत्या का आरोपी सुनील डूडी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में एटीएस एवं एसओजी के संयुक्त दलों ने अजमेर रेंज के भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में दो कांस्टेबलों की हत्या करने के आरोपी कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अजमेर रेंज के आईजी एस. सेंगाथिर के मार्गदर्शन में कल आधी रात के बाद सुनील डूडी निवासी मतवालों की ढाणी, थाना भिलाड़ा (जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि कुख्यात तस्कर सुनील डूडी ने 10 अप्रैल को अजमेर रेंज के भीलवाड़ा में दो कांस्टेबलों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठेर ने किशनगढ़ में मृतक जवान के परिवार को भरोसा दिलाया था कि अपराधी किसी भी हालत में बच नहीं पाएंगे।

अजमेर : आईपीएल मैैच में सट्टा लगवाते दो सटाेरिये अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में बीती रात आईपीएल मैच में सट्टा लगवाते दो सटोरियों को गिरफ्तार करके उनसे एक करोड़ रुपए से अधिक का हिसाब और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुष्कर रोड राधा विहार कॉलोनी में पुलिस के विशेष दल ने दबिश देकर आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच में सट्टे की खाईवाली करते हुए घनश्याम गोयल (32) और दिनेश शर्मा को गिरफ्तार करके उनसे एक करोड़ 11 लाख 17 हजार 101 रुपए के हिसाब के साथ दो लैपटॉप, नौ मोबाइल हैंडसेट एवं अन्य उपकरण जब्त किए हैंं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

The post भीलवाडा में दो कांस्टेबल की हत्या का आरोपी सुनील डूडी अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/sunil-doody-arrested-for-murdering-two-constables-in-bhilwara/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे