नव संवत्सर पर आयोजित आनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा की ओर से नव संवत्सर 2078 पर आनलाइन आयोजित दीप प्रज्वलन, रंगोली एवं गणगौर पर जैले सजाओ प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए।

शाखा सचिव अनुपम गोयल ने बताया कि आनलाईन प्रतियोगिता मे शहरवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा 250 से अधिक प्रविष्टयां प्राप्त हुई।

शाखा महिला प्रमुख डाक्टर नेहा भाटी ने बताया दीप प्रज्वलन प्रतियोगिता में रितु अग्रवाल प्रथम रही तथा भारती कुमावत ने दूसरा तथा निकिता गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वर्शिका टांक, कोमल गोयल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

प्रतियोगिता प्रभारी रचना गोयल ने बताया रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम निकिता गोयल, द्वितीय शुभम सारस्वत, तृतीय सोनिया लोहिया तथा सांत्वना पुरस्कार तृप्ति सक्सेना, दीपिका मित्तल, देवांशी गर्ग को​ मिला।

प्रतियोगिता प्रभारी इंदु टांक ने बताया जैले सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम कविता अग्रवाल, द्वितीय योगेश्वरी राठौड़ तथा तृतीय दीपमाला गोयल रहीं। सांस्कृतिक सप्ताह प्रभारी दीपिका गर्ग ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेता को शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

शाखा संरक्षक सतीश बंसल ने कहा शाखा की ओर से कोरोना महामारी के कारण आनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहे हैं। इसी क्रम में रामनवमी के दिन 21 अप्रेल को रामायण का पात्र बनो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को एक मिनट का वीडिओ बना कर सैन्ड करना होगा।

शाखा अध्यक्ष हनुमान गर्ग ने बताया कि भारत विकास परिषद एक समाजसेवी संस्था है जो विभिन्न माध्यमों के जरिए सेवा एवं संस्कार के कार्य करती रहती है। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण शाखा द्वारा आनलाइन प्रतियोगिता के जरिए संस्कार प्रकल्प के कार्य किए जा रहे हैं।

शाखा कोषाध्यक्ष अशोक टांक बताया कि कोरोना महामारी के बढते प्रभाव के कारण शाखा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन आनलाइन कराया जा रहा है। आनलाइन कार्यक्रम करने का उद्देश्य आमजन में भारतीय संस्कृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं को जागृत करना एवं इससे जुडे रखना है।

The post नव संवत्सर पर आयोजित आनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/bharat-vikas-parishad-ajaymeru-results-of-online-competition-held-on-nav-samvatsar-declared/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे