राजस्थान में कोरोना के 9046 नए मामले, 37 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वेश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 9046 नए मामले सामने आने के साथ ही शनिवार को इसकी संख्या बढ़कर चार लाख पार कर गई जबकि रिकार्ड़ 37 संक्रमितों की मौत हो गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 1484 नए मामले राजधानी जयपुर में पाए गए। जोधपुर में 1265, कोटा में 1046 तथा उदयपुर में 783 नए मामले सामने आए हैं।
इसके अलावा अजमेर से 301, अलवर से 591, बांसवाड़ा से 62, बारां से 146, बाड़मेर से 62, भरतपुर से 91 और भीलवाड़ा से 407 नए मामले सामने आए है।
रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर से 326, बूंदी से 47, चित्तौड़गढ़ से 283, दौसा से 130, चूरू से 168, धौलपुर से 117, डूंगरपुर से 255, गंगानगर से 76, हनुमानगढ़ से 63, जैसलमेर से 47, जालोर से 43, झालावाड़ से 88, झुंझुनूं से 68, करौली से 65, नागौर से 82, पाली से 62, प्रतापगढ़ से 70, राजसमंद से 195, सवाईमाधोपुर से 209, सीकर से 182, सिरोही से 100, टोंक से 129 नये मामले सामने आए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 59 हजार 999 हो गई हैै। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 37 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 3109 पहुंच गया। जोधपुर में रिकार्ड़ 17 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि उदयपुर, जयपुर में तीन-तीन, करौली एवं सीकर में दो-दो, भीलवाड़ा, अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालौर भीलवाड़ा एवं कोटा में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई।
The post राजस्थान में कोरोना के 9046 नए मामले, 37 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-9046-fresh-corona-cases-37-deaths/
Comments
Post a Comment