डबल डेकर मालगाड़ी पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जला युवक

अजमेर। मदार रेलवे स्टेशन से गुजर रही डबल डेकर मालगाड़ी पर शनिवार को लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रथम दृष्टया युवक की हाई टेंशन लाइन की तार के चपेट में आने पर मौत होना माना जा रहा है। पुलिस हालात संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। युवक की शिनाख्त करने के लिए प्रयास कर रही है।

जीआरपी डीएसपी ताराराम बैरवा ने बताया कि पोरबंदर से डबल डेकर मालगाड़ी अजमेर मदार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान एक युवक ने ट्रेन के ऊपर लाश मिलने की सूचना दी। मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और अलवर गेट थाना पुलिस के साथ विधुत विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। जिसके बाद मालगाड़ी के ऊपर से लाश को नीचे उतारा गया।

माना जा रहा है कि युवक किसी स्टेशन से मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक युवक की शिनाख्त करना शुरू कर दिया है।

The post डबल डेकर मालगाड़ी पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जला युवक appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-youth-found-burnt-alive-after-being-hit-by-high-tension-line-on-double-decker-goods-train/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

मेनका गांधी के खिलाफ अजमेर के पशु चिकित्सकों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन