अजमेर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने यूं मनाया बर्थडे

अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा एडीए चैयरमेन पोस्ट के ​दावेदार महेश चौहान ने शुक्रवार को सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शाम को मनुहार गार्डन में कांग्रेस ओबीस प्रकोष्ठ, पार्टी पदाधिकारियों, माली समाज बंधुओं व शुभचिंतकों की मौजूदगी में महेश चौहान ने केक काटा।

चौहान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे गौ संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम के तहत कार्तिक माह की अष्टमी के पावन पर्व पर पंचशील स्थित नगर निगम अजमेर के कांजी हाउस में गौवंश को चारा डाला तथा गौपूजन कर गायों को गुड खिलाकर दिन की शुरुआत की।

कांजी हाउस में उनके साथ अजमेर शहर जिला जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, ओबीसी प्रकोष्ठ के संयोजक मामराज सेन, अजमेर देहात कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश सचिव नवीन कच्छावा, पार्षद सुनीता चौहान, दिशांत कनौजिया, विवेक कड़वा, सुशीला गहलोत, शंकर टाक, विजय मौर्य आदि ने भी गौ सेवा की।

राजनीतिक कद बढाने की कवायद

महेश चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाए जाने का दावा भले ही किया हो, लेकिन जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शहर में जगह जगह उनके समर्थकों की ओर से लगाए गए बधाई वाले पोस्टर और बैनर कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। इसे जन्मदिन की आड में एडीए चैयरमेन पोस्ट को लेकर अपनी दावेदारी को ओर पुख्ता करने की कवायद के नजरिए से देखा जा रहा है। दीगर बात यह है कि बैनरों पर ना केवल कांग्रेस के उनके साथियों बल्कि भाजपा से जुडे माली समाज के कुछ लोगों के फोटों भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले चौहान एडीए चैयरमेन पोस्ट को लेकर माली समाज की ओर से सर्वसम्मति हासिल करने वाले पहले शख्स हैं।

The post अजमेर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने यूं मनाया बर्थडे appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-congress-obc-cell-district-president-mahesh-chauhan-celebrated-his-birthday/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे