शिवांक दुबे अंडर 19 टेबिल टैनिस के ज़िला चैंपियन बने

अजमेर। सेंट्रल अकादमी स्कूल के छात्र शिवांक दुबे अंडर 19 टेबिल टैनिस के ज़िला चैंपियन बने। 65वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन आज लॉरेंस एण्ड मेयो पब्लिक स्कूल माकड़वाली रोड़ अजमेर में हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय टेबिल टैनिस संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनराज चौधरी, विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी अनिल दुबे व अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक व शिक्षा विभाग प्रतिनिंधि सुनील धाबाई थे।

19 आयु वर्ग के एकल मुक़ाबलों में सैंट्रल अकादमी के शिवांक दुबे प्रथम व वृंदावन स्कूल के डेवलिन द्वितीय रहे। इसी तरह 17 वर्ष छात्र आयुवर्ग में प्रथम मयूर स्कूल द्वितीय ब्राइट इंडिया स्कूल तथा तृतीय मेिर कमलेि सीनियर सैकंड्री स्कूल नसीराबाद रही।

17 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम लॉरेंस एण्ड मेयो पब्लिक स्कूल, द्वितीय सोफिया गर्ल्स स्कूल तथा तृतीय स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुहामी ने प्राप्त किया।

19 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम वृन्दावन पब्लिक स्कूल, द्वितीय सेंट्रल अकादमी स्कूल व तृतीय स्थान प्रज्ञा स्कूल ने प्राप्त किया। 19वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम सेंट मैरी कॉन्वेंट, द्वितीय वृंदावन पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान लॉरेंस एण्ड मेयो पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।

मुख्यनिर्णायक एवं संचालनकर्ता अरविंद पाराशर थे। संस्थान के अकादमिक प्रशासक उम्मेद सिंह व प्राचार्या डॉ शिल्पी वत्स ने आभार प्रकट किया। सभी अतिथियों ने विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

The post शिवांक दुबे अंडर 19 टेबिल टैनिस के ज़िला चैंपियन बने appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/shivank-dubey-became-district-champion-of-under-19-table-tennis-competition/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे