पुष्कर में 13 दिवसीय श्री पुष्कर पशुहाट मेला 8 नवंबर से

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में प्रसिद्ध श्री पुष्कर पशुहाट मेला आगामी आठ नवंबर को शुरु होगा।

अजमेर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रफुल्ल माथुर ने बताया कि राज्य स्तरीय पशु मेले की निर्धारित तिथियों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है और यह पशुहाट मेला तेरह दिवसीय होगा, जिसका शुभारंभ आठ नवंबर को चौकी स्थापना के साथ किया जाएगा तथा 21 नवंबर तक संचालित होगा।

माथुर ने बताया कि विभाग ने पशुहाट मेले की तैयारी शुरू कर दी है जो कि पुष्कर में वाटर पंप के पीछे 514 बीघा जगह पर आयोजित किया जाएगा। उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल ने जगह का मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभाग का मानना है कि इस खुले भूभाग पर कोविड नियमों से अच्छे से पालना की जा सकेगी।

उधर, कार्तिक माह के दौरान पुष्कर क्षेत्र अजयमेरू 84 कोस परिक्रमा समिति ने सात नवंबर को 84 कोस परिक्रमा वाहन यात्रा कराने को अंतिम रूप दे दिया है। प्रभारी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ब्रह्माजी की नगरी तीर्थराज पुष्कर क्षेत्र की 84 कोसी परिक्रमा का कार्तिक माह में विशेष महत्व है।

परिक्रमा की दूरी अधिक होने से इसे चार भागों में बांटा गया है जिनमें सुभाष नगर चूंगी चौकी अजमेर, आशापुरा माता मंदिर ब्यावर, तेजाजी का धाम सुरसुरा तथा मीराबाई मंदिर मेड़ता को शामिल किया गया है। यात्रा में श्रद्धालु अपने वाहनों के साथ सात नवंबर को सुबह सात बजे कोरोना नियमों की पालना के साथ शामिल होंगे।

The post पुष्कर में 13 दिवसीय श्री पुष्कर पशुहाट मेला 8 नवंबर से appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/pushkar-pashu-haat-mela-fair-to-start-from-november-8/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज