‘जार’ अजमेर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने की एसपी से मुलाकात

अजमेर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान ‘जार’ की अजमेर इकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा से मुलाकात की।

जार के अजमेर जिलाध्यक्ष अकलेश जैन ने पुलिस अधीक्षक शर्मा का अजमेर में पदस्थापना होने का स्वागत किया। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर देश में चलाए जा रहे संघर्ष के विषय में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने भी संगठन को आश्वस्त किया कि पत्रकारों को किसी प्रकार की भी सहयोग की आवश्यकता होगी वे सदैव तत्पर रहेंगे साथ ही अपेक्षा जताई कि पत्रकार जगत आमजन में अपने विश्वास तथा पैठ के जरिए कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी मदद करेगा।

इस अवसर पर विनोद गौतम, विजय कुमार शर्मा, सरला शर्मा, अरुण बाहेती, उमाकांत जोशी, कमल गर्ग, बीएल सामरा, विजय कुमार हंसराजानी उपस्थित थे।

The post ‘जार’ अजमेर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने की एसपी से मुलाकात appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/journalist-association-of-rajasthan-ajmer-unit/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे