भाजपा महिला मोर्चा का किशनगढ उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर जिला अजमेर, किशनगढ़ व मदनगंज की ओर से गुरुवार को किशनगढ़ उपखंड कार्यालय के बाहर बिजली दरों में बढोतरी, अपराधों में इजाफे तथा परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा अजमेर शहर जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र विधायक अनीता भदेल, शहर बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा, महामंत्री संपत सांखला तथा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें मौजूद रहीं।
महिला मोर्चा महामंत्री सरोज चौधरी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष, मृदुला व्यास, उपाध्यक्ष संगीता काकाणी, मंत्री मंजू मेहता, पूर्व सभापति गुणमाला पाटनी, सीमा अखावत, संतोष पारिक, कनिजा बेगम, सविता गुप्ता, तरूणा जैन, शिमला कुमावत, सरिता कवरिया,डिम्पल नोगिया , रेनू नोगिया ममता डिडवानिया , मीनाक्षी पारिक नीतूबलदवा व संतोष कंवर मौजूद रहीं एवं सभी महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई।
The post भाजपा महिला मोर्चा का किशनगढ उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/bjp-mahila-morcha-dharna-outside-kishangarh-sdm-office/
Comments
Post a Comment