गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पुष्कर में दिवंगत माता की अस्थियां विसर्जित की

अजमेर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर पवित्र सरोवर में अपनी दिवंगत माता मोहन कंवर चंपावत की अस्थियां विसर्जित की।

शेखावत अस्थि कलश लेकर पवित्र सरोवर के ब्रह्म घाट पहुंचे जहां तीर्थ पुरोहित ने धार्मिक विधि की पूजा कराकर सरोवर में अस्थियां विसर्जित कराई।

इस दौरान शेखावत के परिजनों के अलावा सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, सुरेश सिंह रावत, पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक तथा अजमेर के उपमहापौर नीरज जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उसके बाद शेखावत किशनगढ़ के लिए रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां मोहन कंवर का रविवार दस अक्टूबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था।

The post गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पुष्कर में दिवंगत माता की अस्थियां विसर्जित की appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/gajendra-singh-shekhawat-immersed-ashes-of-late-mother-in-pushkar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज