अजमेर : आईपीएल मैच में खाईवाली करते एक स्टोरिया अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्टोरिये को गिरफ्तार कर उसे आईपीएल क्रिकेट मैच में खाईवाली करते रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक सूचना पर बीती देर रात्रि गंज में रहने वाले विनोद जाटव के मकान की तीसरी मंजिल पर खाईवाली करते हुए क्रिश्चियन गंज थानाक्षेत्र के आरके पुरम् कालोनी के रहने वाले मिश्री धोबी (42) को गिरफ्तार कर उसके पास से दो लाख 83 हजार 500 रूपयों की खाईवाली का हिसाब बरामद किया।
आरोपी के पास से दो एल ईडी, मोबाईल फोन, हिसाब की डायरी आदि बरामद किए गये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मादक पदार्थ का अवैध परिवहन के आरोप में तीन अरेस्ट
अजमेर जिले की भिनाय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन के तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
भिनाय थानाप्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र से निकल रही एक आलटो कार को रोक कर पूछताछ की तो आरोपी सकपका गए। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपियों के पास से 450 ग्राम अफीम बरामद हो गई, जोकि अ्वैध रूप से परिवहन की जा रही थी।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ तीन आरोपियों हिम्मताराम जाट, ओमाराम जाट व राजूराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ही थाना पादुकलां (नागौर) के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
The post अजमेर : आईपीएल मैच में खाईवाली करते एक स्टोरिया अरेस्ट appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/storia-arrested-for-betting-on-ipl-match-in-ajmer/
Comments
Post a Comment