अजमेर में प्रतियोगी परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ अभ्यर्थी पकडा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा यहां आयोजित प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2021 के एक परीक्षा केंद्र से ब्लूटूथ के साथ एक अभ्यर्थी को पकड़ा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल के पास राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से पुलिस ने एक अभ्यर्थी को पकड़ा है जो ब्लूटूथ के साथ परीक्षा केंद्र में मौजूद रहा।

सूचना मिलते ही थाना अधिकारी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंची और नागौर निवासी पिंटूराम को निगरानी में ले लिया। पुलिस के अनुसार पिंटूराम जल्दबाजी में अपना मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र में ले गया। पुलिस ब्लूटूथ डिवाइस की जांच में जुटी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में नकल किए जाने की पुष्टि नहीं हो रही है।

उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। 83 पदों के लिए 39 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी जिसमें पचास फीसदी से कम उपस्थिति दर्ज की गई।

The post अजमेर में प्रतियोगी परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ अभ्यर्थी पकडा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/candidate-caught-cheating-with-bluetooth-in-competitive-exam-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे