RPSC Result: प्राध्यापक गृह विज्ञान और पंजाबी का परिणाम घोषित

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक-गृह विज्ञान और प्राध्यापक पंजाबी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया है।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि ग्रुप-सी के तहत प्राध्यापक गृह विज्ञान तथा प्राध्यापक पंजाबी एवं सामान्य ज्ञान-सामान्य अध्ययन की लिखित परीक्षा जनवरी में हुई थी। आयोग ने प्राध्यापक गृह विज्ञान में 173 और प्राध्यापक पंजाबी में 40 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में शामिल किया है। चयन सूची/वरीयता सूची नही है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी होगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउन्सलिंग के माध्यम से किया जाएगा।

14 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के तहत उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2016 के तहत 14 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित अंतरिम की पालना में महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ने पनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2016 की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई थी। इसका परिणाम 8 जनवरी को जारी किया गया था। आयोग ने इसके क्रम में 14 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उनकी पात्रता की शर्त पर अस्थाई रूप से घोषित किया है। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र दो प्रतियों में भरकर शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साक्षात्कार के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल
इसी तरह राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा एस.बी. सिविल रिट याचिका में 18 सितंबर 2019 को पारित अंतरिम आदेश के तहत उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2016 में अभ्यर्थी मंजू चौधरी (रोल नम्बर 355617) को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अस्थाई रुप से सफल घोषित किया गया है।

उत्तीर्णांक प्राप्त करने में असफल
सचिव चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2016 की लिखित परीक्षा के परिणाम के तहत अभ्यर्थी दीपेश कुमार (रोल नम्बर-240241) को पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 25 अंक मिले। प्राप्तांकों एवं परिणाम की स्थिति अनुसार अभ्यर्थी सम्बन्धित सेवा नियमानुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने में असफल रहा है।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/rpsc-result-lecturer-home-science-and-punjabi-result-announce-6307771/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे