राजस्थान में कोरोना 1156 नये कोरोना संक्रमित, 13 लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 1156 नये मामले सामने आने के बाद गुरूवार को संक्रमितों की संख्या बढकर 40 हजार 936 हो गयी वहीं 13 और लोगों की मौत हो जाने के साथ मृतको की संख्या 667 पहुंच गयी।
चिकित्साल निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोट्र के अनुसार सर्वाधिक नये मामले अलवर में 193 आये है जबकि जोधपुर में 153, राजधानी जयपुर में 116, कोटा में 108, अजमेर में 107, भरतपुर में 70, नागौर में 51, पाली में 48 नये मामले सामने आये है।
इसी प्रकार बूंदी में 72, बाडमेर में 29, राजसमंद में 23, श्रीगंगानगर में 22, चित्तौडगढ में 19, जैसलमेर में 17, करौली एवं सिरोही में नौ-नौ, बारां, टोंक, बूंदी में सात-सात, झुंझुनू में छह, बांसवाडा, चुरू एवं डूंगरपुर में पांच-पांच, दौसा, धौलपुर एवं उदयपुर में चार-चार, हनुमानगढ में दो नये कोरोना संक्रमित मामले सामने आया है।
सूत्रों ने बताया कि राज्य में अब तक अजमेर में 1848, अलवर में 3807, बांसवाड़ा में 181, बारां में 135 बाड़मेर में 1372, भरतपुर में 2546, भीलवाड़ा में 625, बीकानेर में 1941, बूंदी में 129, चित्तौड़गढ़ में 263, चुरू में 665, दौसा में 308, धौलपुर में 1175, डूंगरपुर में 589, श्रीगंगानगर में 229, हनुमानगढ 207, जयपुर में 5255, जैसलमेर में 188, जालोर में 1115, झालावाड़ में 518, झुंझुनू में 604, जोधपुर में 6691, कोटा में 1564, नागौर में 1432, पाली में 2551, प्रतापगढ़ में 176, राजसमंद 617,सवाई माधोपुर में 193, सीकर में 975, सिरोही में 869, टोंक में 272, उदयपुर में 1254 अन्य राज्य से 185 कोरोना संक्रमित मामले सामने आये है।
राज्य में आज तेरह और संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही इस वेश्विक महामारी से मरने वालो की संख्या बढकर 667 हो गयी है। इनमें अजमेर से तीन, बीकानेर और नागौर में दो-दो जयपुर और सवाई माधोपुर से एक-एक मरीज शामिल है।
राज्य में अब तक 15 लाख 693 सैंपल लिये गये इनमें 14 लाख 55 हजार 427 नेगेटिव आये वहीं जबकि 11038 एक्टिव मामले हैं तथा 4330 लोगों की जांच रिपेार्ट शेष है।
The post राजस्थान में कोरोना 1156 नये कोरोना संक्रमित, 13 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-1156-fresh-covid-19-positive-cases-total-number-rises-to-40936/
Comments
Post a Comment