RPSC: तैयार हो जाएं अभ्यर्थी, प्राध्यापक संस्कृत परीक्षा 4 अगस्त से

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों पर विषयवार 4 से 7 अगस्त तक परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने, मास्क पहनने के अलावा कोविड-19 से जुड़े निर्देशों की पालना करनी जरूरी होगी।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि 4 अगस्त को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 5 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक हिंदी, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अंग्रेजी का पेपर होगा। इसी तरह 6 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक साहित्य, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक व्याकरण, 7 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक इतिहास और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षा होगी। मालूम हो कि पूर्व में यह परीक्षा 11 से 14 मई तक होनी थी। कोरोना लॉकडाउन के चलते आयोग ने परीक्षा को स्थगित किया था।

आयोग ने जारी किए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी और पुस्तकालयाध्यक्ष संवीक्षा परीक्षा -2019 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मास्क पहनकर जाना होगा। साथ ही कोविड-19 से जुड़े निर्देशों को पूरा करना जरूरी होगा।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि आयोग 2 अगस्त को पशु चिकित्सा अधिकारी और पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा कराएगा। यह परीक्षाएं सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग मुख्यालय पर होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

इनका रखना होगा ध्यान

-अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा एक घंटा पूर्व

-एक फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी

-परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनना जरूरी

-कोविड-19 के निर्देशों की करनी होगी पालना



source https://www.patrika.com/ajmer-news/rpsc-lecturer-sanskrit-exam-start-from-4th-august-6305458/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे