सब्जी विक्रेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार


सैंपऊ. कौलारी थाना इलाके के नयापुरा गांव में सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी डकैती के प्रयास लूट एवं नकद एव नकबजनी जैसी संगीन वारदातों में लिप्त रह चुका है। आरंभिक पूछताछ में उसने सिर पर डंडा मारने के बाद गर्दन दबा कर हत्या की बात कही है।

थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 27 जुलाई को गांव नया नगला निवासी 35 वर्षीय युवक धर्मेंद्र पुत्र कैलाशी आस-पास के गांव में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। लेकिन गांव से पूर्व ही उसको पड़ोसी गांव चुन्ना का पुरा निवासी रंजीत पुत्र रमेश चंद मिल गया। आरोपी पहले से ही सडक़ किनारे शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान सब्जी विक्रेता धर्मेन्द्र भी पहुंच गया। दोनों साथियों ने एक साथ शराब का सेवन किया। शराब खत्म होने के बाद दोबारा फिर से शराब मंगाई गई। इसी दौरान दोनों साथियों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। गाली गलौज के बाद रंजीत ने धर्मेंद्र के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपी ने गर्दन दबा कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपित सब्जी विक्रेता की बाइक पर ही मृतक को लादकर करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर झांडियों में फेंक कर फरार हो गया।
मृतक सब्जी विक्रेता की 28 जुलाई 2020 को ग्रामीणों को पड़ी हुई लाश दिखाई दी तो सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/accused-of-killing-vegetable-seller-arrested-6307437/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे