अजमेर में कोरोना से वृद्ध की मौत, अब तक 39 की सांसें टूटी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार मिलने के साथ साथ मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज सुबह एक कोरोना पोजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। यह बुजुर्ग क्लाकटावर थाना क्षेत्र के प्लाजा सिनेमा रोड धानका बस्ती के रहने वाले थे।

अजमेर में ही हाथीभाटा स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट सर्किल के लेखाधिकारी एवं एक कर्मचारी की कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सर्किल के कार्यालय को सील कर दिया गया और सैनेटाइज कराया जा रहा है। पिछले दिनों इसी परिसर में स्थित टाटा पावर कंपनी कार्यालय के पांच कर्मचारी पोजिटिव आ चुके हैं।

अजमेर जिले के ब्यावर में भी आज एकबार फिर नौ नए कोरोना पोजिटिव मरीज आने की पुष्टि हुई है। इनमें छह युवा भी शामिल हैं। कल भी ब्यावर में एक साथ 9 पोजिटिव मरीज आए थे। अजमेर जिले में बुधवार को 50 पोजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अधिकृत तौर पर अब तक कुल 39 मरीज कोरोना से मौत के मुंह में समा चुके हैं।

The post अजमेर में कोरोना से वृद्ध की मौत, अब तक 39 की सांसें टूटी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-positive-old-man-dies-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे