अजमेर एसपी ने थानों के बदले थानेदार

अजमेर.
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने गुरुवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 18 निरीक्षक व 5 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। तबादले से जिले के अधिकांश थानों में थानाधिकारी बदल गए। खास बात यह रही कि विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी दिनेश कुमावत को क्लॉक टावर थाने की कमान सौंपी गई है।

तबादला सूची में अजमेर शहर के दस में से 5 थानों के थानाप्रभारियों को इधर-उधर किया है। जबकि अजमेर ग्रामीण क्षेत्र के छह निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक स्तर के थानाधिकारियों को इधर-उधर किया गया। इसमें ब्यावर सिटी थानाप्रभारी रमेन्द्र सिंह हाड़ा की अजमेर शहर में फिर वापसी हुई है। हाड़ा पूर्व में तीन साल तक क्लॉक टावर थाने की कमान संभाल चुके हैं। वहीं विजयनगर थानाधिकारी विजयसिंह को जिला मुख्यालय के निकट गांधी नगर थाने की कमान सौंपी गई है।
किसे कहां लगाया

अजमेर शहर में बदलाव
निरीक्षक अरविन्द चारण को सिविल लाइन्स, रविश सामरिया को क्रिश्चियन गंज, दिनेश कुमावात को क्लॉक टावर, हेमराज को आदर्शनगर, रमेन्द्रसिंह हाड़ा को दरगाह, निरीक्षक धर्मवीरसिंह को गंज थाने में लगाया है।

अजमेर ग्रामीण में आए
निरीक्षक संजय शर्मा को उपस्थित होने पर ब्यावर सिटी, राजकुमार मीणा को मसूदा, राजवीरसिंह शेखावत को मदनगंज, भंवरसिंह को नसीराबाद सिटी, बंसीलाल पाण्डर को उपस्थित होने पर किशनगढ़, ब्रिजेश मीणा को केकड़ी, उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह शेखावत को जवाजा, विजयसिंह को गांधीनगर, सुनील कुमार बेड़ा को विजयनगर लगाया है।

इन्हें फील्ड से हटाया
निरीक्षक सूर्यभानसिंह को अपराध सहायक, जयसिंह को परामर्श केन्द्र, अशोक कुमार मीणा को पुलिस लाइन, रोशनलाल को मदनगंज से जिला विशेष शाखा (डीएसबी), लक्ष्मण सिंह को नसीराबाद सिटी से पुलिस लाइन, महावीर प्रसाद शर्मा को केकड़ी से आईजी ऑफिस में उपस्थिति देनी होगी।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/ajmer-sp-transferred-to-inspector-sub-inspectors-6308032/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे