सरकारी स्कूल में विधायक ने किया पौधरोपण

सैपऊ. उपखंड के गांव तसीमों में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने राजकीय शहीद उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। विधायक ने कहा कि पेड़ पौधों से हमें प्राणवायु प्राप्त होती है। विधायक द्वारा तसीमो ग्राम पंचायत में खेतों में भरे हुए पानी का निरीक्षण किया। उन्होंने सैपऊ एसडीएम को समस्या से अवगत कराया।
पंचायत सरपंच नीलम परमार ने कहा पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इस मौके पर हुकम सिंह परमार, राजवीर परमार, रामअवतार फौजी, दिनेश परमार, मुरारी परमार, सत्येंद्र परमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजयुमो ने सियापुरा गांव में किया पौधरोपण

धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में मनिया मंडल के सियापुरा गांव में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राजाखेड़ा के विधानसभा प्रत्याशी रहे अशोक शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह बघेल रहे। अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष ने की।

भाजपा नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पौधरोपण सामाजिक हित का कार्य शुरू किया गया है। पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन बघेल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है, जो भाजपा को मजबूती प्रदान करती है।

इस दौरान भाजपा नेता केदार पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत राणा, जिला महामंत्री रजत जनसंघी, पुष्पेंद्र राजावत, रूपेंद्र चाहर, नवनीत श्रीवास्तव, राहुल ठाकुर, आईटी के रूपेश बघेल, नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, सुनील त्यागी, श्याम सुंदर शर्मा, विजेंद्र त्यागी, सुरदीप कुशवाह, रघुवीर पोसवाल, गोविंद त्यागी, राकेश, महेश चैनपुरा, अशोक कुशवाह सरपंच, राधेश्याम त्यागी, दाऊजी त्यागी, राजसिंह, परीक्षित सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सियापुरा भाजपा युवा नेता अग्येश त्यागी ने किया।

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम

बाड़ी. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की ओर से प्रदेश भर में हरित पखवाड़े के तहत किए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अशोक का पौधा लगाकर किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन इरफान अहमद एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश मंगल रहे।

प्रदेश संयुक्त मंत्री अब्दुल अजीज ने बताया कि संगठन की ओर से 31 अगस्त तक प्रदेश भर में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत प्रदेश भर के विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पौधरोपण किया जा रहा है। चेयरमैन अहमद ने कहा की प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण करना बहुत आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि महेश मंगल ने कहा की शिक्षा विभाग ने प्रत्येक विद्यालय को पौधरोपण का लक्ष्य दिया हुआ है। अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोग की बात कही । इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव गिरी, मंत्री जय किशन मीणा, रामसहाय मीणा, अल्ताफ अहमद, इरशाद खान, जियाउल हक, लोकेंद्र शर्मा, भगवान स्वरूप अवस्थी, ठाकुरदास बंसल, रामलखन मीणा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे



source https://www.patrika.com/ajmer-news/plantation-programme-at-government-school-6309804/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे