अजमेर में 60 और नए कोरोना संक्रमित, तीन लोगों की मौत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में आज भी कोरोना पोजिटिव संक्रमित नए मरीजों का आना तथा मौत का सिलसिला जारी रहा।

जेएलएन अस्पताल के पुष्ट सूत्रों के अनुसार शाम छह बजे तक 60 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने की पुष्टि हुई। इनमें अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा नसीराबाद से 11, ब्यावर से 6 तथा केकड़ी स्थित बैंक मैनेजर की दूसरी रिपोर्ट भी पोजिटिव आई है।

कोविड-19 प्रभारी डॉ. संजीव माहेश्वरी के अनुसार अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन तीन लोगों मृत्यु दर्ज की गई है। इनमें ब्यावर के 50 वर्षीय पुरुष, मेड़ता नागौर की 63 वर्षीय महिला तथा किशनगढ़ की 63 वर्षीय महिला शामिल हैं।

इधर, अजमेर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर स्पष्ट किया कि शहर में फैलाई जा रही लॉकडाउन की अफवाह पूरी तरह गलत है।

उन्होंने कहा कि आमजन अफवाहों से सावधान रहें। सोशल मीडिया पर प्रशासन की ओर से इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्यवाही करने जा रही है।

The post अजमेर में 60 और नए कोरोना संक्रमित, तीन लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-ajmer-recorded-60-fresh-covid-19-positive-cases-3-died/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज