Tradition: महिलाओं ने बनाई राखियां और लहरिया डिजाइन

अजमेर.

इंडियन लेडीज क्लब ने जूम एप पर सावन मिलन का आयोजन किया। सदस्यों ने लहरिया पहनकर वर्चुअल सावन का आनंद लिया। इस दौरान लहरिया डिजाइन, राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

लहरिया डिजाइन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगो एवं सामग्री का प्रयोग करके आकर्षक डिजाइन तैयार किए। साथ ही हाथ की बनी हुई सुंदर व मनमोहक राखियां बनाई। सबने वीडियो एवं फोटो के माध्यम से प्रविष्ठि दी।अध्यक्ष स्मिता भार्गव ने स्वागत किया गया। सचिव डॉ. रीना व्यास मिश्रा ने प्रतियोगिता और निर्णायक पल्लवी लड्ढा का परिचय कराया। राखी प्रतियोगिता में कल्पना नाहर, नम्रता शारदा, प्रिया गोयल और लहरिया प्रतियोगता में अभिलाषा जैन, सरोज गोयल और वर्षा फतेहपुरिया विजेता रही।

बीतने को है जुलाई, मानसून की सबको तलाश

अजमेर. जुलाई में मई-जून जैसी गर्मी और धूप परेशान कर रही है। मानसून की कमजोरी से गर्मी का राज हो गया है। गुरुवार सुबह से धूप खिली हुई है। बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं।
सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी नजर आई है। धूप निकलने के साथ गर्मी हो गई है। उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे रहे ।

कहां खो गया मानसून?
मानसून को लोग ढूंढ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 92 से 94 प्रतिशत बारिश होने की बात कही थी। लेकिन जुलाई में मानसून की कमजोरी से यह संभव होता नहीं दिख रहा। जिले में 1 जून से अब तक महज 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 5 से 7 जुलाई तक जिले में कई जगह झमाझम बरसात के चलते बरसात का आंकड़ा बढ़कर 130 मिलीमीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक ताबड़तोड़ बरसात के चलते बारिश का आंकड़ा बढ़कर 275 मिलीमीटर पार कर गया था।

जिले में 1 जून से अब तक बरसात
अजमेर 95.50 श्रीनगर 77, गेगल 74, पुष्कर 127, गोविन्दगढ़ 74, बूढ़ा पुष्कर 101, नसीराबाद 43, पीसांगन 70, मांगलियावास 33, किशनगढ़ 82, बांदरसींदरी 36, रूपनगढ़ 47 , अरांई 88, ब्यावर 54.60, जवाजा 73, टॉडगढ़ 43, सरवाड़ 47, गोयला 35, केकड़ी 102, सावर 65.50 भिनाय 46, मसूदा 48, बिजयनगर 16, नारायणसागर 75 (कुल बरसात-80 मिलीमीटर)



source https://www.patrika.com/ajmer-news/tradition-women-make-rakhi-and-lhariya-on-app-6305475/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे