राजस्थान में कोरोना के 2086 नए केस, 20 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2086 नए मामले सामने आने के बाद गुरूवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 74 हजार 486 हो गई वही 20 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2370 पहुंच गया।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक संक्रमित मामले राजधानी जयपुर में 590 सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 201, कोटा में 149, अजमेर में 112 और अलवर में 101 नये मामले सामने आए है।
इसी प्रकार उदयपुर में 99, बांसवाड़ा में 16, बारां 24, बाड़मेर 47, भरतपुर 61, भीलवाड़ा 81, बीकानेर 44, बूंदी 25, चित्तौड़गढ़ 50, दौसा 21, धौलपुर 10, डूंगरपुर 48, गंगानगर 29, हनुमानगढ़ 23, जैसलमेर 11, जालौर 35, झुंझुनूं 32, नागौर 83, पाली 52, राजसमंद 31, सीकर, सिरोही और टोंक में 30-30, जबकि चूरू आठ, सवाई माधोपुर सात, झालावाड़ चार और करौली प्रतापगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है।
राज्य में आज इस वैश्विक महामारी से 20 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में चार, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, दौसा और अजमेर में दो-दो जबकि भरतपुर, बीकानेर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर और सीकर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 2370 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में अब तक 45 लाख 12 हजार 399 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं जिसमें से 42 लाख 33 हजार 930 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई वहीं दो लाख 74 हजार 486 की पाॅजिटिव रिपोर्ट आई हैं तथा 3983 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। राज्य में एक्टिव केस 25 हजार 544 है।
The post राजस्थान में कोरोना के 2086 नए केस, 20 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-2086-fresh-covid-19-positive-cases-20-deaths/
Comments
Post a Comment