राजस्थान में कोरोना के 2347 नए मामले, 19 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2347 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 70 हजार 63 हो गई वहीं 19 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 2331 पहुंच गया है।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर में 692 सामने आए।
इसके अलावा जोधपुर में 314 , अजमेर में 84, अलवर में 117, बांसवाड़ा में 15, बारां में चार, बाड़मेर में 29, भरतपुर में 95, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 35, बूंदी में 36, चित्तौड़गढ़ 12, चूरु में 26, दौसा में 24, धौलपुर में सात, डूंगरपुर में 68, श्रीगंगानगर में 75, हनुमानगढ़ में 10, जैसलमेर में 23, जालौर में 48, झालावाड़ में 10, झुंझुनूं में 30, करौली में 8, कोटा में 169, नागौर में 93, पाली में 48, प्रतापगढ़ में आठ, राजसमंद में 17, सवाईमाधोपुर में 44, सीकर में 20, सिरोही में 24, टोंक में नौ और उदयपुर में 110 नए सामने सामने आए। राज्य में दो लाख 40 हजार 105 मरीज रिकवर हुए हैं। वर्तमान में 27974 एक्टिव केस है।
The post राजस्थान में कोरोना के 2347 नए मामले, 19 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-2347-fresh-covid-19-positive-cases-19-deaths/
Comments
Post a Comment