अजमेर : ट्रेलर और कार की भिडन्त में दो व्यक्तियों की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर और कार में भिड़न्त हो जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार आदर्श नगर थाने के नजदीक से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बीती अर्धरात्रि बाद एक ट्रेलर और महिंद्रा कार में जोरदार भिड़ंत हुई। इस सड़क हादसे में कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया गया जिनकी उपचार के दौरान आज सुबह मौत हो गई।

मृतकों की पहचान स्थानीय माकड़वाली क्षेत्र के रहने वाले मुन्नालाल मेघवाल तथा महेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्नालाल ढोला मारु रेस्टोरेंट का संचालक था तथा रात्रि में ही अजमेर से ब्यावर की ओर जा रहा था।

पुलिस इस सड़क हादसे की दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुटी है। पुलिस ने मौके से ट्रेलर को जब्त कर लिया है जबकि चालक रात में ही फरार हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

The post अजमेर : ट्रेलर और कार की भिडन्त में दो व्यक्तियों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/two-people-killed-as-trailer-and-car-collision-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज