राजस्थान में कोरोना के 1934 नए मामले, 19 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1934 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 76 हजार 420 हो गई वहीं 19 और संक्रमितों की मौत हो गई।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार को सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर में 548 में सामने आए।
इसके अलावा जोधपुर में सोमवार को 295, अजमेर में 111, अलवर में 49, बांसवाड़ा में आठ, बारां में 16, बाड़मेर में 44, भरतपुर में 60, भीलवाड़ा में 50, बीकानेर में 41, बूंदी में 20, चित्तौड़गढ़ 20, चूरु में छह, दौसा में 11, धौलपुर में 13, डूंगरपुर में 66, श्रीगंगानगर में 54, जैसलमेर में एक, जालौर में 26, झालावाड़ में 11 संक्रमित पाए गए।
इसी तरह झुंझुनूं में 24, कोटा में 128, नागौर में 68, पाली में 51, प्रतापगढ़ में एक, राजसमंद में 15, सवाईमाधोपुर में 42, सीकर में 33, सिरोही में 17, टोंक में 10 और उदयपुर में 95 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 249713 मरीज हुए रिकवर, अब 24318 एक्टिव मामले हैं।
The post राजस्थान में कोरोना के 1934 नए मामले, 19 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-1934-fresh-covid-19-positive-cases-19-deaths/
Comments
Post a Comment