अजमेर : अज्ञात बदमाशों द्वारा बैग चोरी की दो वारदातें

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में पिछले 20 घंटे से भी कम समय में अज्ञात बदमाशों द्वारा बैग चोरी दो अलग अलग वारदातों ने पुलिस के हाथ पांव फुला दिए हैं।
पुलिस के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र मार्बल एरिया में स्थित पेट्रोल पंप के पास से बाईक सवार दो अज्ञात बदमाश नकदी से भरा बैग ले उड़े। इस वारदात को बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अंजाम दिया।
गांधीनगर थाने के एएसआई गोगाराम ने बताया कि किशनगढ़ बाईपास से रुपनगढ़ चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस घटना की तफ्तीश करने में जुटी है लेकिन अभी परिवादी सामने नहीं आने से लूट की वास्तविक राशि का पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि पंद्रह लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लूटने की बात सामने आ रही है।
इसी तरह गत रात्रि जिले के ब्यावर में एक शादी समारोह में उठाईगीरों ने दो करोड़ से ज्यादा की ज्वैलरी के बैग पर हाथ साफ कर दिया। ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के रानीबाग रिसोर्ट में घटित इस वारदात से भी पुलिस सन है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज कैमरे में एक संदिग्ध की तसवीर उभरकर सामने आई है लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।
The post अजमेर : अज्ञात बदमाशों द्वारा बैग चोरी की दो वारदातें appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/two-incidents-of-bag-theft-by-unknown-miscreants-in-ajmer/
Comments
Post a Comment