राजस्थान में कोरोना के 2089 नए मामले, 20 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2089 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 80 हजार 585 हो गई वहीं 20 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2449 हो गया है।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 481 आए हैं। इसी तरह जोधपुर में 221, अजमेर में 105, अलवर में 95, उदयपुर में 91, बांसवाड़ा में 17, बारां में 46, बाड़मेर में 47, भरतपुर में 71, भीलवाड़ा में 81, बीकानेर में 51, बूंदी में 28, चित्तौड़गढ़ 46, चूरु में 32, दौसा में 4, धौलपुर में 21, डूंगरपुर में 49, श्रीगंगानगर में 44 संक्रमित और मिले।
हनुमानगढ़ में 36, जैसलमेर में 45, जालौर में 18, झालावाड़ में 10, झुंझुनूं में 15, करौली में 35, कोटा में 101, नागौर में 74, पाली में 71, प्रतापगढ़ में 6, राजसमंद में 30, सवाईमाधोपुर में 17, सीकर में 50, सिरोही में 15 और टोंक में 36 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक दो लाख 55 हजार 729 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब 25 हजार 427 एक्टिव मामले हैं।
The post राजस्थान में कोरोना के 2089 नए मामले, 20 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-2089-fresh-covid-19-positive-cases-20-deaths/
Comments
Post a Comment