राजस्थान में कोरोना के 1990 नए मामले, 19 संक्रमितों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से 1990 नए मामले सामने आने के बाद आज इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 72 हजार चार सौ हो गई वहीं 19 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2350 पहुंच गया।

चिकित्सा निदेशालय की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर में 610, जोधपुर 218, अजमेर 195, कोटा 155, अलवर 130 मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा भरतपुर 96, नागौर 88, उदयपुर 76, पाली 51, भीलवाड़ा 65, बीकानेर 52, राजसमंद और डूंगरपुर में 22-22, बूंदी में 27, बाड़मेर में 21, चित्तौड़गढ़ में 18, चूरू 15, गंगानगर 20, हनुमानगढ़ एवं प्रतापगढ़ 10-10, सीकर 21 और सिरोही में 11 मामले सामने आए है।

इसी प्रकार बांसवाड़ा, धौलपुर में दो-दो, टोंक में तीन, करौली में पांच, झालावाड़, झुंझुनूं एवं दौसा में छह-छह, जैसलमेर, जालौर में नौ-नौ और बारां जिले में आठ मामले सामने आए हैं।

The post राजस्थान में कोरोना के 1990 नए मामले, 19 संक्रमितों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-1990-fresh-covid-19-positive-cases-19-deaths/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे