अजमेर : कोरोना संक्रमित आने के बाद दो कॉलोनियां कंटेनमेंट जोन घोषित

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र की दो कॉलोनियों में आज संक्रमित मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन-6 में दी गई व्यवस्था के तहत माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बैरिकेटिंग के साथ ही पुलिस ने आवाजाही पर रोक लगा दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त कदम सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन के तहत उसकी अनुपालना में उठाया गया। आज थाना क्षेत्र के फाईसागर रोड इलाके की अम्बे विहार कॉलोनी में आठ तथा दयानंद कॉलोनी में भी आठ पोजिटिव मरीजों के मिलने के बाद दोनों कॉलोनियों को पुलिस ने बैरिकेटिंग के घेरे में ले लिया।

इन दोनों क्षेत्रों से सोलह मरीज निकलकर सामने आए हैं और अजमेर में गत नौ माह में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े बीस हजार के पार पहुंच गई है।

The post अजमेर : कोरोना संक्रमित आने के बाद दो कॉलोनियां कंटेनमेंट जोन घोषित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-two-colonies-tagged-a-containment-zone-after-16-covid-patients-detected/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे