राजस्थान में 2010 नए केस, कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2010 नए मामले सामने आने के साथ ही शुक्रवार को इसकी संख्या बढ़कर एक लाख 24 हजार 730 हो गई है जबकि आज 15 संक्रमितों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1412 पहुंच गया है।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक नए मामले राजधानी जयपुर में 425 सामने आए। इसके अलावा, जोधपुर में 297, जालौर में 120, भीलवाड़ा में 106, पाली में 98, अजमेर में 95, उदयपुर में 85, अलवर में 81, बीकानेर में 79, सीकर में 70, कोटा में 62, नागौर में 50, सिरोही में 32, राजसमंद और झूंझुनूं में 31-31, दौसा में 30, टोंक और चूरू में 27-27, गंगानगर और डूंगरपुर में 26-26 पॉजिटिव मिले हैं।

इसके साथ ही बांसवाड़ा में 25, हनुमानगढ़ में 22, धौलपुर में 21, जैसलमेर और बारां में 18-18, बूंदी और भरतपुर में 17-17, चित्तौड़गढ़ में 15, झालावाड़ में 15, सवाई माधोपुर में 14, करौली में 13, बाड़मेर में नौ, प्रतापगढ़ में आठ संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में आज 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें राजसमंद में दो, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, पाली और सीकर में एक-एक की मौत हो गई। इस प्रकार इस वैश्विक महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1412 पहुंच गई है।

राज्य में अब तक 29 लाख 94 हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं जिसमें से एक लाख 24 हजार 730 पॉजिटव मिले हैं जबकि एक लाख चार हजार 288 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से एक लाख दो हजार 943 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब 19 हजार 30 एक्टिव केस बचे हैं।

The post राजस्थान में 2010 नए केस, कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-2010-fresh-covid-19-positive-cases/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे