राजस्थान में 1981 नए केस, कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1981 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर गुरूवार को एक लाख 22 हजार 720 हो गई वहीं प्रदेश में आज 15 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1397 पहुंच गया।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार इनमें सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 381 में सामने आए है। इसके अलावा जोधपुर में 308, भीलवाड़ा में 133, उदयपुर में 103, अलवर में 92, जालौर में 91, बीकानेर में 86, अजमेर में 74, सीकर में 70, पाली में 59, नागौर में 51, कोटा में 46, भरतपुर में 37, टोंक और झुंझुनू में 35-35, धौलपुर और बांसवाड़ा में 33-33, गंगानगर में 32, झालावाड़ में 30, राजसमंद में 29, चूरू में 28, बाड़मेर में 27, सिरोही में 26, डूंगरपुर में 25, दौसा में 22, बूंदी में 19, सवाई माधोपुर में 13, चित्तौड़गढ़ और बारां में 12-12, प्रतापगढ़, करौली और जैसलमेर में 11-11, हनुमानगढ़ में छह नये कोरोना संक्रमण मामले सामने आये।ं

प्रदेश में गुरूवार को 15 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर में दो, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, जयपुर, जालौर, प्रतापगढ़, सीकर और टोंक मे एक-एक की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़़ा 1397 पहुंच गया है।

राज्य में अब तक 29 लाख 35 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें एक लाख 20 हजार 739 पॉजिटव मिले हैं। इनमें एक लाख 365 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 98 हजार 986 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में 18 हजार 992 एक्टिव मामले बचे हुए हैं।

The post राजस्थान में 1981 नए केस, कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-1981-fresh-covid-19-positive-cases/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे