अजमेर में जनसंपर्क कार्यालय में आया कोरोना पाॅजिटिव
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय में कोरोना पोजिटिव आ जाने के बाद आज सभी कार्मिकों की स्थानीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जांच कराई गई।
पुष्ट जानकारी के मुताबिक सूचना केंद्र स्थित कार्यालय में एक कार्मिक के अलावा एक कार्मिक की पत्नी तथा एक कार्मिक के भाई की रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद एतहातन सूचना केंद्र से जुड़े सभी कार्मिकों की जांच कराई गई जिनकी जांच रिपोर्ट कल आएगी। कार्मिक और परिजनों के पोजिटिव आने के बाद कार्यालय में खलबली मची है।
सूचना केंद्र परिसर में इन दिनों स्मार्ट सिटी के तहत रंगमंच बनाने का निर्माण कार्य भी चल रहा है और उस परिसर में निर्माण श्रमिक भी कार्य कर रहे हैं। ऐसे में और ज्यादा एतहात बरतने की जरूरत है। पुष्ट जानकारी के मुताबिक अधिकांश कार्मिक आज अवकाश पर चले गए।
The post अजमेर में जनसंपर्क कार्यालय में आया कोरोना पाॅजिटिव appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/pro-office-ajmer-official-tests-corona-positive/

Comments
Post a Comment