ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक का जयपुर तक पैदल मार्च


अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के ब्यावर उपखंड को जिला बनाने की मांग को लेकर चलाये जा रहे आन्दोलन के तहत आज विधायक शंकरसिंह रावत ने ब्यावर से जयपुर तक का पैदल मार्च शुरू किया।

ब्यावर के चांग गेट से शुरु किए गए पैदल मार्च में भारतीय जनता पार्टी भाजपा नेता एवं स्थानीय लोग शामिल है। रावत पिछले 15 दिनों से इस मांग को लेकर ब्यावर के चांग गेट पर धरने पर समर्थकों के साथ बैठे हैं और ब्यावर को जिला बनाने की प्रमुख मांग के साथ जयपुर के लिये पैदल कूच कर गए। उनके साथ करीब सौ लोगों का काफीला है। उन्हें जयपुर पहुंचने में चार से पांच दिन का समय लगेगा।

रावत ने बताया कि यह ब्यावर वासियों की मांग है जो वर्षों से लम्बित चली आ रही है। रावत जयपुर में विधानसभा तक पैदल मार्च कर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देकर पुरजोर तरीके से ब्यावर को जिला बनाने एवं अन्य 13 सूत्रीय मांगों को रखेंगे।

The post ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक का जयपुर तक पैदल मार्च appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/mla-shankar-singh-rawat-padal-march-to-demand-beawar-to-become-district/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज