गुजरात से नकली सोने की गिन्नियां बेचने आई थी महिलाएं, ब्यावर पुलिस ने दबोचा

अजमेर/ब्यावर. ठगी के भी कई तरीके अपनाए जाने लगे हैं,लेकिन कानून किसी को नहीं बख्शता। अपराध के कोई पैर नहीं होता। अजमेर जिले के ब्यावर शहर थाना पुलिस ने गुजरात के राजकोट इलाके से आई तीन शातिर ठग महिलाओं को नकली सोना बेचते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाएं सोने की गिन्नियां बताकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 847 गिन्नियां जब्त की है। आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

जांच कराई तो निकली नकली

शहर थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि ब्यावर के माधोपुरिया मोहल्ला निवासी श्याम सोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि तीन महिलाएं जो गुजराती कपड़े पहने हुए हैं। इन दिनों ब्यावर में आई हुई है।

उन महिलाओं ने श्याम सोनी को रास्ते में बताया कि उनके पूर्वज राजा महाराजाओं के यहां काम करते थे। उनका दिया सोना उनके पास रखा हुआ है। अब पैसों की कमी होने के चलते उस सोने को सस्ते में बेचना चाहती है। इन महिलाओं ने पांच हजार रुपए एडवांस लेकर एक गिन्नी दी। इसकी जांच करवाई तो यह गिन्नी नकली पाई गई।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने यह मामला सामने आने के बाद एक टीम का गठन किया। टीम ने पड़ताल कर गुजरात के कुबलिया पाड़ा थाना थोराला राजकोट निवासी उषा (50), लता (42) एवं शिंकु (25) को पकड़ लिया।। पुलिस ने थाने लाकर इनसे पूछताछ की तो 847 गिन्नियां मिली। इनका वजन 867 ग्राम था।

कीमत तीस लाख बताई, दस लाख में बेचने का प्रयास

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह महिलाए सोने की गिन्नियां बताकर बेचना चाह रही थी। महिलाएं इन गिन्नियों की कीमत करीब तीस-चालीस लाख बताकर दस लाख रुपए में बेचकर फरार होने की फिराक में थी। यह गिन्नियां बेचकर किसी के साथ ठगी करती। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

कहां से लाई एवं कहां बनी गिन्नियां!

नकली गिन्नियों को सोने की बताकर बेचने के मामले में मुख्य आरोपित को पकडऩे के लिए पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। इस गिरोह में और कौन शामिल है। इन गिन्नियों का निर्माण कहां पर किया गया। यह गिन्नियां किसी बनी हुई है। इस गिरोह में शामिल लोग और कहां पर ठहरे हुए है। इस मामले में पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। नकली सोने की गिन्नियां बेचकर ठगी करने वाली महिलाओं को पकडऩे वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्रसिंह, कैलाशचंद, राजेन्द्र, दिनेश, अमृता व गुड्डी शामिल रहे।

नहीं आए झांसे में...

शहर थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस तरह के ठग गिरोह वाले अलग-अलग तरीकों से वारदात को अंजाम देते है। ऐसे गिरोह के लोगों के साजिश के शिकार नहीं हो। सस्ते के लालच में आकर इस तरह की सामान की खरीदारी नहीं करे। इस तरह के लोग बातों में उलझाकर एवं मजबूरी बताकर झांसा देते है एवं ठगी कर फरार हो जाते है। ऐसे लोगों से किसी प्रकार की सामग्री की खरीदारी नहीं करे।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/three-women-arrested-for-selling-fake-gold-coins-6430124/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे