राजस्थान में 1912 नए केस, कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के आज 1912 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर एक लाख 18 हजार 793 हो गई वहीं 15 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1367 पहुंच गया।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 398, जोधपुर में 303, उदयपुर में 102, अलवर में 93, जालौर में 92, अजमेर में 88, पाली और भीलवाड़ा में 83-83, बीकानेर में 67, डूंगरपुर में 57, नागौर में 52, कोटा में 43, सिरोही, झुंझुनूं और चूरू में 35-35, भरतपुर में 34, दौसा में 32, टोंक और राजसमंद में 31-31, गंगानगर में 29, चित्तौड़गढ़ में 26, हनुमानगढ़ में 22, झालावाड़ में 20, सीकर और करौली में 18-18, बाड़मेर में 16, सवाई माधोपुर में 15, धौलपुर में 11, बांसवाड़ा और बारां में 10-10, जैसलमेर में नौ, बूंदी में आठ, प्रतापगढ़ में छह संक्रमित मामले सामने आए।

प्रदेश मंगलवार को 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, इनमें जयपुर में दो, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, सीकर, टोंक और उदयपुर में एक-एक की मौत हो गई। इस प्रकार प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1367 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 29 लाख चार हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें एक लाख 18 हजार 793 पॉजिटव मिले हैं तथा 98 हजार 812 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 97 हजार 448 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब 18 हजार 614 एक्टिव केस बचे हैं।

The post राजस्थान में 1912 नए केस, कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-1912-fresh-covid-19-positive-cases/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे