Passion: 92 साल में पंच बनने का ख्वाब, देवरानी से मुकाबला

अजमेर/बालघाट.

राजनीति में रहने की कोई उम्र नहीं होती। इसी का नमूना टोडाभीम पंचायत समिति अन्तर्गत जहांनगर-मोरडा ग्राम पंचायत में देखने को मिल रहा है। यहां पंच बनने के लिए 92 साल की मुस्लिम समुदाय की धापा उम्मीदवार है। धापा का लगातार यह चौथा चुनाव है। इससे पहले वह एक बार उपसरंपच और दो मर्तबा वार्ड पंच रह चुकी हैं। इस बार धापा का मुकाबला अपनी देवरानी जमीला खान से है।

92 साल में भी धापा अपना कामकाज खुद कर लेती हैं। इन दिनों वे मोहल्ले में वोट मांगने जा रही हैं। वह कहती है कि मोहल्ले के विकास के लिए चुनाव मैदान में है। ग्रामीणों के अनुसार उसकी नजर उपसरंच पद पर भी टिकी है।

इस पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं इनमें से 11 वार्डो में पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं जबकि 4 में मुकाबला है। इनमें से ही एक वार्ड पांच है, जिसमें देवरानी-जेठानी के बीच यह रोचक मुकाबला हो रहा है।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/passion-92-year-old-lady-fight-panchayat-raj-election-6425652/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज