अजमेर रेलवे स्टेशन पर अफीम तस्कर से एक किलोग्राम अफीम बरामद

अजमेर। राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आज एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद की।

जीआरपी थाना अधिकारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि उदयपुर जिले के कानोर के अरनिया का रहने वाला मांगीलाल गुर्जर (48) एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया जो ट्रेन के जरिए अफीम को पंजाब ले जाने की फिराक में था। अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपए आंकी गई है।

आरोपी पुलिस को देखते ही इधर उधर होने लगा जिस पर संदेह के आधार पर उसे रोककर थेले की तलाशी ली गई तो उसके थैले से अफीम बरामद हुई। इससे पहले भी वह दो बार अफीम की तस्करी कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

The post अजमेर रेलवे स्टेशन पर अफीम तस्कर से एक किलोग्राम अफीम बरामद appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/1-kg-opium-recovered-from-opium-smuggler-at-ajmer-railway-station/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे