जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का विजयनगर स्टेशन पर ठहराव

अजमेर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का बिजयनगर स्टेशन पर ठहराव हो गया है।

विजयनगर स्टेशन पर मुख्य अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी व मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति में गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे। लंबी दूरी की ट्रेन का विजय नगर स्टेशन पर ठहराव से आमजन में खुशी की लहर दिखाई दी। इस अवसर पर स्वयं सांसद अजमेर भागीरथ चौधरी ने ट्रेन ड्राइवर का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

गाडी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस द्वि सप्ताहिक रेलसेवा बिजयनगर स्टेशन पर 18.28 बजे आगमन एवं 18.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस द्वि सप्ताहिक रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर 01.40 बजे आगमन एवं 01.42 बजे प्रस्थान करेगी।

The post जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का विजयनगर स्टेशन पर ठहराव appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/jaipur-hyderabad-jaipur-express-stoppage-at-vijaynagar-station/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे